फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए सवा दो लाख रुपये, की खरीदारी; साइबर सेल पुलिस ने किया ये काम

Thu, 13 Jun 2024 08:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: जांच-पड़ताल के बाद साइबर टीम ने तत्काल फ्लिपकार्ट कंपनी को फोन कर साइबर ठगों के ऑर्डर कैसिंल कराए और पीड़ित को 97 हजार 590 रुपये वापस कराए। हालांकि, अमेजन से संपर्क न होने के कारण अभी शेष पैसे वापस नहीं कराए सके। साइबर टीम शेष पैसों को वापस कराने में जुटी है।
विज्ञापन
भदोही में साइबर ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने चौरी थाना क्षेत्र के गोहिलावं निवासी बालेश्वर कुमार के दो क्रेडिट कार्ड से सवा दो लाख रुपये उड़ा दिए। क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगों ने पीड़ित से सारी जानकारी ले ली। 
विज्ञापन


इसके बाद एक ही नंबर व मेल से जुड़े दो क्रेडिट कार्डों के माध्यम से अमेजॉन व फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों से सवा दो लाख की खरीदारी कर ली। पीड़ित ने जब साइबर थाने में सूचना दी तो फ्लिपकार्ट के ऑर्डर तो रद्द करा कर 97 हजार 590 रुपये वापस कराए गए। 

साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के नए-नए मामले तलाश रहे हैं। कभी लोगों को लालच देकर तो कभी डरा-धमकाकर रुपये ऐंठ लेते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के चौरी थाना क्षेत्र के गोहिलावं गांव निवासी बालेश्वर कुमार के साथ हुआ।
विज्ञापन


बीते सात मई को ठगों ने उनके नंबर फोन कर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने की बात कहीं। बताया कि क्रेडिट कार्ड अपडेट न करने पर आपका खाता बंद हो सकता है। ठगों ने इन्हें एक ऑनलाइन एप डाउनलोड को लिंक दिया। बताया कि इस पर जो भी जानकारी मांगी जा रही है। उसे भर दें। जिससे आपका क्रेडिट कार्ड अपडेट हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

ले ली थी सारी जानकारी

साइबर ठगों के झांसे में आए बालेश्वर ने उसमें अपनी सारी जानकारियां भर दीं। जिसके बाद ठगों ने इनसे ओटीपी ले लिया और एक ही नंबर और ईमेल आईडी से जुड़े क्रेडिट कार्डों बारी-बारी से पैसे निकलने लगे। क्रेडिट कार्ड होने के कारण साइबर ठग कैश नहीं निकाल सके तो उन्होंने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन कंपनियों से खरीदारी करने लगे।

देखते ही देखते ठगों ने करीब दो लाख 24 हजार 858 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद जब बालेश्वर को अपने साथ हुए ठगी की जानकारी मिली तो उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

प्रभारी साइबर सेल राजेश सरोज ने बताया कि पीड़ित के अन्य पैसे वापस कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। टीम में सेतांशु शेखर पंकज, अरविंद कुमार यादव, राधेश्याम कुशवाहा, प्रीति सिंह परिहार आदि रहीं।

प्रभारी साइबर सेल राजेश सरोज ने लोगों को आगाह किया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के फ्राड कॉल न उठाएं और अश्लील वीडियो के लिंक पर न जाएं। साइबर क्राइम के शिकार होने पर साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर तत्काल फोन करें। साइबर ठग, ठगी के नए-नए मामले तलाश रहे हैं। ऐसे में हमारी सतर्कता से ही सुरक्षा संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें