फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 25 हजार का इनामी बदमाश महाराष्ट्र से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले की एसओजी और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सोमवार को टीम ने गैंगेस्टर के आरोपी एवं 25 हजार के इनामी बदमाश प्रमोद दूबे को महाराष्ट्र के विरार से गिरफ्तार कर लिया। उसके गैंग के दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह गैंग के साथ घरों में सेंधमारी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने पत्रकारों के सामने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2023 को गोपीगंज के अंजही मोहाल निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने तहरीर दी थी कि उनकी दुकान का शटर तोड़कर किराना और जनरल स्टोर के सामान के साथ नकदी चोरी हो गई थी। दो सितंबर 2023 को उचेठा निवासी महेश तिवारी ने तहरीर दी कि मेरे घर में घुसकर घर के कीमती सामान चोरी कर लिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तीन सितंबर 2023 को पुलिस ने मोरवा नदी के पास चेकिंग के दौरान चौरी के अवसानपुर गांव निवासी दिनेश उपाध्याय और जौनपुर के सिधवन गोसाईंपुर निवासी बृजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गैंग लीडर प्रमोद कुमार दूबे निवासी बढ़ौना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। एसपी के निर्देश पर फरार चल रहे प्रमोद दूबे और उसके सहयोगियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। करीब दो साल से फरार चल रहे प्रमोद दूबे पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। टीम ने 18 अगस्त को गैंग लीडर प्रमोद दूबे को महाराष्ट्र के विरार रोड थाना विरार जिला पालघर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गैंग के साथ सेंधमारी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। वे लोग चोरी के सामान को बेचकर पैसे आपस में बांट लेते हैं। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, चंद्रशेखर राय, मिथिलेश सिंह, गोविंद सिंह यादव, श्याम बहादुर यादव, धीरेंद्र श्रीवास्तव, हरिकेश यादव, बृजेश सिंह सूर्यवंशी, नागेंद्र यादव, हिमांशु सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें