फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु को हाईकोर्ट से मिली जमानत, आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ था केस

Wed, 20 Aug 2025 03:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Vijay Mishra Bhadohi News : बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपीगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने एके-47 बरामद करने का दावा किया था। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनका बेटा विष्णु मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध हथियार रखने के आरोपी भदोही से पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजबीर सिंह की अदालत ने विष्णु मिश्रा की ओर से दाखिल दूसरी जमानत अर्जी पर दिया है।

विज्ञापन


मामला भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र का है। 2022 में विष्णु मिश्रा के खिलाफ गोपीगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में उनकी पहली जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने 14 मई 2024 को खारिज कर दी थी। इससे पहले विष्णु मिश्रा पर दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। 2020 में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि वह आनापुर ग्राम में चंदन तिवारी के घर पर छिपा है। वहां से पिस्तौल बरामद हुई थी और छापे के दौरान विष्णु पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

चार अगस्त 2022 को पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भदोही के अमवा स्थित पेट्रोल पंप से नौ एमएम की पिस्तौल, चार मैगजीन, 375 कारतूस और एके-47 राइफल बरामद की थी। इसी बरामदगी के आधार पर दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें हाईकोर्ट ने विष्णु मिश्रा की राहत दी है। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

2022 में भदोही के गोपीगंज थाने में विष्णु मिश्रा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/7 -25 और 29-B में एफआईआर दर्ज हुई थी। विष्णु मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में भी कई मामले पहले से दर्ज है। पूर्व विधायक विजय मिश्रा और विष्णु मिश्रा पर गायिका के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।
विजय मिश्रा इन दिनों आगरा जेल में बंद हैं जबकि बेटा विष्णु लखीमपुर खीरी जेल में बंद है। चार अगस्त 2022 को पुलिस ने गोपीगंज के अमवा स्थित बंद पड़े एक पेट्रोल पंप से नाइन एमएम के पांच कारतूस, नाइन एमएम की एक पिस्टल, चार मैगजीन, 375 कारतूस और एक एके-47 राइफल बरामद की थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें