फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में पुलिस मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर घायल, प्रधान पति पर जानलेवा हमले में आया था नाम

Fri, 05 Mar 2021 12:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद एसपी भदोही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के मोड़ चौकी के रमयनपुर गांव में गुरुवार रात आठ बजे पुलिस मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर घायल हो गए। इसमे एक के खिलाफ बुधवार को मानिकपट्टी गांव के प्रधानपति पर गोली चलाने का आरोप लगा था। दोनों को सीएचसी भदोही भेजा गया है।

विज्ञापन


बुधवार को मानिकपट्टी गांव के प्रधानपति हुए हमले के मामले में दुर्गागंज थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रमोद सिंह का नाम सामने आ रहा था। पुलिस की चार टीमें उसकी खोज में लगी थी। इस बीच मुखबिर से जौनपुर के आलमगंज से बदमाशों के आने की सूचना मिली।

इस पर भदोही कोतवाली क्षेत्र के रमनपुर गांव के पास पुलिस ने घेरेबंदी कर ली थी। रात आठ बजे बाइक से दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। 
विज्ञापन


इनमें जौनपुर जिले के चंदवक थाने के पटैइला गांव निवासी बदमाश अमरीश सिंह (28) तथा भदोही के दुर्गागंज थाना के हरेदुआ गांव निवासी प्रमोद सिंह (40) शामिल हैं। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भदोही भेजा गया। बदमाशों के पास से एक पिस्टल व एक तमंचा, मोबाइल व प्रधानपति पर हमले में प्रयुक्त दो पहिया वाहन बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया दुर्गागंज थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रमोद सिंह पर 15 मुकदमे दर्ज हैं जबकि आयुष सिंह उर्फ अमरीश पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों का भदोही में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें