फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी की घटनाओं में हजारों का नुकसान 

Sat, 19 Mar 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
आगजनी से जला हुआ सामान
विज्ञापन
 जिले के अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार की रात हुईं अगलगी की घटनाओं में हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। गोपीगंज के मेवड़ापुर में अगरबत्ती की चिंगारी से कमरे में आग लग गई, जबकि लालानगर में अराजक तत्वों ने गुमटी को जलाकर राख कर दिया।  
विज्ञापन

दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, थानाक्षेत्र के मिश्राईनपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता के छप्पर में बृहस्पतिवार की रात अबूझ हाल में आग लग गई। इससे उसमें रखा अनाज और कपड़े जलकर राख हो गए। पीड़ित के मुताबिक अगलगी से करीब 15 हजार का नुकसान हुआ। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, लालानगर निवासी सुखराज सिंह के चाय पान की दूकान में बृहस्पतिवार की रात अराकजत्वों ने आग लगा दी। इससे गुमटी में रखा करीब 20 हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसी तरह मेवड़ापुर निवासी रोशन के घर में बृहस्पतिवार की रात अगरबत्ती की चिंगारी से आग लग गई। इससे कमरे में रखा अनाज, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग को किसी तरह बुझाया गया। पीड़ित के मुताबिक करीब 20 हजार से अधिक का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें