फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

Tue, 17 May 2016 01:32 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मिल चौराहे पर सोमवार को ट्रक की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार मौर्य पुत्र अमरजीत निवासी बासूपुर, सुरेरी (जौनपुर) का ससुराल भदोही के अभयनपुर निवासी रामधनी मौर्य के यहां है। सोमवार को अरुण बाइक से ससुराल जा रहा था। इंदिरा मिल चौराहे पर वाराणसी मार्ग पर मुड़ते ही सामने से आ रही एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह ट्रक के नीचे आ गया और कुचल जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शोर मचा कर ट्रक को रुकवाया। लेकिन डर के मारे चालक ट्रक से कूद कर भाग खड़ा हुआ। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दुर्घटना के समय मृतक अपना मोबाइल कान से लगाए था।

उधर सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजिकृत कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उधर मृतक की जेब से मिले कागजातों के मदद से पुलिस ने उसके ससुराल और घर वालों को सूचित किया जिसके बाद रोते बिलखते लोग राजकीय अस्पपताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें