फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम मंत्रालय कर्मी की हालत बिगड़ी, मौत

Tue, 17 May 2016 01:31 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे श्रम मंत्रालय के कर्मचारी की हालत बिगड़ गई। आननफानन में उन्हें ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने रेलवे पुलिस व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नागपुर निवासी विमल सरकार पुत्र नरेंद्र (57) श्रम मंत्रालय में अकांउटेंट थे। वह राजधानी एक्सप्रेस में पुत्र व साथियों के साथ 14 लोगों के ग्रुप के साथ दिल्ली जा रहे थे, जहां से उन्हें मनाली जाना था। वह दिल्ली की ओर जा रही 22693 बंगलुरू- निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में कोच नंबर डी-4 में बर्थ नंबर 33 पर सवार थे। रविवार की रात्रि में पौने 11 बजे तुलसी एक्सप्रेस के निकलने के कारण राजधानी एक्सप्रेस ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रात्रि 11.53 बजे खड़ी हो गई और रात 11.58 बजे सिग्नल मिलने पर जैसे ही चली तभी राजधानी के कोच कंडक्टर ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों को यात्री के बीमार होने की बात बताई गई। इस पर रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर अवगत कराया। परिजनों ने रेलवे कर्मियों की मदद से यात्री को स्टेशन पर उतारा और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतक के पुत्र चमन सरकार ने बताया कि रविवार की रात उनके पिता ने सभी के साथ खाना खाया और अपनी बर्थ पर सोने चले गए, तभी उनके सीने में दर्द होने लगा, जिसकी सूचना पर राजधानी एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीसी को दी गयी । कोच कंडक्टर ने अपने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मृतक नागपुर में श्रम विभाग में अकाउंटेंट के पद पर तैनात थे। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें