फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने छीनी तीन जिंदगियां

Fri, 28 Oct 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जंगीगंज के फकीरान बस्ती में महिला की मौत के बाद चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाते सीओ ज्ञानपुर। - फोटो : bhadohi
विज्ञापन
अलग-अलग तीन दुर्घटनाओं में जीटी रोड पर तेज रफ्तार वाहनों से कुचलकर दो  महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जंगीगंज में बस की चपेट  में आकर वृद्धा की मौत पर नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इससे तकरीबन सवा घंटे तक हाई-वे पर यातायात बाधित रहा। गोपीगंज  थानाक्षेत्र के सारीपुर गांव में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार से हुई।
विज्ञापन


अनियंत्रित कार बाइक सवार दो बुनकरों को चपेट में लेते हुए सड़क के  किनारे स्थित एक किराने की दूकान में घुस गई। इसमें खरीदारी कर रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि घायल बाइक सवारों को सीएचसी से वाराणसी रेफर कर  दिया गया। दूसरी घटना गोपीगंज नगर में बस स्टैंड के समीप हुई। ट्रक की चपेट  में आकर डेरवा भवानीपुर गांव निवासी वृद्ध की मौत हो गई। तीसरी घटना  जंगीगंज क्षेत्र के सराय जगदीश में सड़क पार करते समय बस की चपेट  में आकर वृद्धा की मौत हो गई।       

            
गोपीगंज: औराई थाना क्षेत्र के काशीचक अहिमनपुर में कालीन बुनाई का काम करने वाले दो युवक गुरुवार को अमवा में बाइक से जीटी रोड पार कर रहे थे। उन्हें बचाने के चक्कर में वाराणसी जा रही स्विफ्ट डिजायर कार असंतुलित होकर बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित किराने की दूकान में जा घुसी। दूकान में सामान ले रही गुलाबी देवी (50) पत्नी शिवराम यादव निवासी सारीपुर की कार की चपेट में आने से मौके पर मौत  हो गई।
विज्ञापन



बाइक सवार बुनकर रुपेश प्रसाद (25) पुत्र शिवहरि निवासी टोला बैरिया बलिया, सुनील कुमार (22) पुत्र श्यामलाल निवासी छातर बांसडीह बलिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार में सवार कोकिला त्रिपाठी (41) पत्नी अमरेश त्रिपाठी निवासी चौबेपुर वाराणसी भी घायल हो गईं। उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।  घटना में दूकानदार सुरेश मोदनवाल का टीनशेड और हजारों के सामान का नुकसान हो गया। क्षतिग्रस्त कार और चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं पंचनामा कर शव पीएम के लिए भेज दिया।


उधर, नगर के बस स्टैंड पर दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से थानाक्षेत्र के डेरवा भवानीपुर निवासी मोपेड सवार लउधर यादव (58) एवं श्यामलाल हरिजन घायल हो गए। लउधर की मौके पर मौत हो गई।
जंगीगंज: सराय जगदीश के समीप शाम पांच बजे के आसपास हुई एक अन्य घटना में आसमा (60) निवासी सराय जगदीश फकीरान मोहाल की सड़क पार करते समय   बस की चपेट में आकर मौत हो गई। लोगों ने               शव रखकर चक्काजाम कर         दिया। वे लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे।


जानकारी मिलने के बाद ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी एसएस पांडेय ने मौके पर पहुंचकर चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाया। तकरीबन एक घंटे बाद पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम कर रहे लोग माने। तब जाकर जाम              समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें