फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पर एससी एसटी का केस

Tue, 15 Mar 2016 01:29 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
ऊंज थाने की पुलिस ने सोमवार को समाजसेवी भोलानाथ शुक्ला समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया। गोपीगंज थानाक्षेत्र के खानापुर गांव निवासी दलित राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन


 सुरियावां थानाक्षेत्र के  निदिउरा गांव निवासी भोलानाथ शुक्ला के अलावा पट्टीबेजांव निवासी विकेश शुक्ला, दुर्गागंज थानाक्षेत्र के अर्जनपुर निवासी दिनेश दुबे, विनोद दुबे और दो अज्ञात शामिल हैं।

आरोप है कि  राजेंद्र प्रसाद सुरियावां थानाक्षेत्र के निदिउरा गांव निवासी भोलानाथ शुक्ला के  यहां मजदूरी करता था। कई बार मांगने के बाद भी जब उन्होंने बकाया मजदूरी नहीं दी तो उसने काम छोड़ दिया। सोमवार को सुबह दस बजे वह वहिदा मोड़ पर गया था।
विज्ञापन


इस दौरान भोलानाथ, विकेश, दिनेश, विनोद और दो अज्ञात लोग एक गाड़ी से पहुंचे। इन सभी लोगों ने उसे पकड़कर मारा-पीटा और जातिसूचक गालियां दी। थानाध्यक्ष रमेश चौबे ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें