फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व मैजिक में टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना अंतर्गत भदोही-वाराणसी मार्ग के बरदहां पाल त्रिमुहानी के पास शनिवार को देर शाम आल्टो कार और टाटा मैजिक आपस में भिड़ जाने से मैजिक में सवार चार लोग घायल हो गए। जबकि आल्टो कार चला रहे चालक धीरज पटेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घायलों में एक महिला, उसका बच्चा सहित दो अन्य लोग हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायलों को उपचार के लिए भदोही एक निजी अस्पताल भेजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात लगभग 8.30 बजे ग्राम अमवा निवासी रतन चौहान टाटा मैजिक से अपने घर जा रहा था। जब वह पाल त्रिमुहानी के पास पहुंचा था तभी सामने अचानक तेजरफ्तार आल्टो कार आ गई और दोनो भिड़ गए। जोरदार टक्कर से मैजिक पलट गई और आल्टो कार में अकेले ड्राइव कर रहा धीरज पटेल निवासी बड़ागांव (वाराणसी) की मौत हो गई। मौके पर जुटी भीड़ की मदद से पुलिस ने घायलों को भदोही के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई गई है। मैजिक में सवार घायलों में एक महिला और उसकी गोद में बच्चा बताया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए दोनो वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें