फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर सवार उचक्के रुपयों भरा बैग छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत चौरी रोड स्थित आईडीबीआई बैंक के सामने बुधवार को दोपहर बैंक से रुपया निकाल कर बाइक से जा रहे एक सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी से बाइक सवार उचक्के 1.50 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शहर में इस तरह की घटनाओं के बढ़ने से आम आदमी में दहशत बन गई है। लोगों का कहना है कि घटनाओं का खुलासा नहीं होने से उचक्कों का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र के महबूबपुर निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी इजहार खां दोपहर 12.30 बजे भारतीय स्टेट बैंक की अहमदगंज शाखा से डेढ़ लाख रुपया निकाल कर बाइक से घर की ओर जा रहे थे। चौरी रोड पर आईडीबीआई बैंक के सामने पहुंचे थे तो कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक साइड लगाई और अभी वे हाथों में रुपयों वाला बैग लेकर बाइक से उतर रहे थे कि पल्सर सवार दो बदमाशों ने पलक झपकते ही बैग छीना और वाराणसी की ओर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लोगों से पूछताछ की। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे। साथ ही जिस शाखा से रुपये निकाले गए थे वहां भी जाकर बैंक के सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध की तलाश की। दोपहर में इस तरह से रुपये भरा बैग छीनने की घटनाओं पर आम व्यापारी सकते में हैं। बीते दो महीने में ही इस तरह के दुस्साहस की यह पांचवीं घटना है लेकिन पुलिस किसी भी मामले में उचक्कों तक नहीं पहुंच पाई। घटना को लेकर व्यापारियों में भय का वातावरण कायम हो रहा है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें