भदोही। रेलवे पुलिस ने बीती रात भदोही स्टेशन से दो शातिर उचक्कों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किए गए उचक्कों के पास से चोरी के तीन स्मार्ट फोन समेत 25 हजार रुपये के आभूषण भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार ललित प्रजापति तथा संतदेव उर्फ सोनू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
रेलवे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रात में सघन जांच अभियान के दौरान प्रयागराज के खानपुर निवासी ललित प्रजापति तथा सुल्तानपुर जनपद के भदौलिया निवासी संतदेव उर्फ सोनू हत्थे चढ़ गए। उनके पास मिले तीन एंड्रायड फोन्स की जांच पर पता चला की चोरी के हैं। उनके पास से आभूषण भी मिले हैं। जीआरपी चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया किइन दोनों को शक के आधार पर पूछताछ की गई तो कई मामलों में संलिप्तता स्वीकारी। दोनों को जेल भेज दिया गया।