फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार की चपेट में आए खलासी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के हरियांव में ज्ञानपुर रोड पर सड़क किनारे ट्रक पर चढ़ा खलासी हाई टेंशन तार की जद में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-100 की पुलिस ने उसे राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार हो रहा है। जख्मी खलासी जमुना प्रसाद जौनपुर जनपद के जंघई का निवासी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक पर माल लाद कर ट्रक गोपीगंज की ओर जा रहा था। लदे माल को सुरक्षित करने के लिए खलासी ने ट्रक को हरियांव में रोका और उस पर चढ़ गया। वह यह भूल बैठा कि उपर से हाई टेंशन तार गुजरा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हांथ उपर उठने से वह तार के संपर्क में आते ही जोर के झटके के साथ नीचे आ गिरा। लोगों ने बताया कि संयोग से वह तार से अलग हो गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस के सहयोग से उसे राजकीय अस्पताल भेजवाया गया। चिकित्सक के अनुसार खलासी का चेहरा और हांथ झुलस गया है। वह मुंबई से खाद्यान्न सामग्री लेकर भदोही आया था जिसे जगह जगह उतारना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें