गोपीगंज। क्षेत्र के कौलापुर गांव निवासी एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुुलिस ने तीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।
वाराणसी के बड़ागांव निवासी दयाशंकर की बेटी संगीता क्षेत्र के कौलापुर गांव निवासी दिलीप कुमार के साथ दो वर्ष पहले शादी हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति समेत सास-ससुर ने दहेज में सामान और नकदी कम मिलने की बात कहकर उसका उत्पीड़न करने लगे। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। इस मामले को लेकर उसके परिजनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोष सिद्घ होने पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया।