फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि संकाय भवन के निर्माण में मिली धांधली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी ने ज्ञानपुर नगर स्थित हॉस्टल चौराहे के समीप काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निर्माणाधीन कृषि संकाय भवन का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण में व्यापक स्तर पर धांधली मिली। डीएम ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट और सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस देते हुए शासन को पत्र लिखा। जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंता को नामित किया।
बीएससी कृषि की कक्षाओं के संचालन के लिए करीब दो साल पूर्व तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने छह करोड़ से अधिक धनराशि केएनपीजी कॉलेज के लिए जारी किया। उक्त धन से वेदपुर स्थित महाविद्यालय की जमीन में कृषि संकाय भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल करा रही है। लगातार मिल रहीं धांधली की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए डीएम विशाख जी शनिवार करीब 12 बजे निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जांच के दौरान कार्य मेें लापरवाही और पर्यवेक्षणीय कार्य ठीक न होने पर कार्यदायी संस्था के एपीएम अशोक कुमार मिश्रा के खिलाफ शासन को पत्र लिखा। टाइल्स की गुणवत्ता खराब होने और स्टीमेट में ब्रांडेड टाइल्स के स्थान पर खराब टाइल्स का उपयोग किए जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ शासन को पत्र लिखा। इसके साथ ईंट और टाइल्स की सैंपल की जांच कराने के लिए लैब भेजा। मार्च 2018 तक कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, अपर संख्याधिकारी चंद्र प्रकाश मौर्य, अभियंता लोक निर्माण राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक ठोकर में ही टूटी टाइल्स
ज्ञानपुर। कृषि संकाय भवन के निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण की पोल उस समय खुल गई जब डीएम विशाख जी ने टाइल्स को पैर से मारा तो वह टूट गई। कई अन्य कार्यों की जांच भी की तो पता चला कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें