फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया पथराव,वाहन छोड़कर भागे पशु चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। अनेगपुर गांव में शनिवार देर रात उस समय पशुपालकों में अफरातफरी मच गई, जब महेंद्र यादव की भैंस पशु चोर पिकअप वाहन पर लादने की कोशिश कर रहे थे। शोरगुल के बाद ग्रामीणों ने घेरेबंदी पथराव शुरू किया तो चोर बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
चार माह बाद पुन: पशु चोर गिरोह की दहशत छाने लगी है। गिरोह पर पुलिस का फंदा न कसने से आए दिन पशुपालकों को इनका शिकार होना भय पैदा कर दिया है। पशु चोर गिरोह से भय खाए ग्रामीणों ने बताया कि चोरी कर वाहन पर लादे जा रहे पशु का विरोध करने पर मनबढ़ लोग उन पर ही वाहन चढ़ाने का प्रयास करने लगे। बड़ी संख्या में जुटे लोगों को देखकर बाइक व मोबाइल को छोड़ भाग निकले। बताया कि पूर्व में भी गिरोह दर्जनों पशुओं पर हाथ साफ कर पालकों को लाखों का चूना लगा चुके हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह के हमले में महिला की जा चुकी है जान
चौरी। 22 अक्तूबर 2018 में हौसलाबुलंद गिरोह के हमले में फूलकुमारी नामक महिला जान गवां चुकी है। परिजन आज भी पुलिस की चौखट पर दस्तक देकर इंसाफ की बाट जोह रहे हैं। शरीर में कंपकपी लिए ग्रामीणों ने कहा कि पशु चोर गिरोह का जाल काफी मजबूत और ओहदेदार होने से वह किसी के विरोध जताने पर प्राणघातक हमला कर दिया जाता है। यहां तक कि बड़े वाहन के साथ बाइक से चलने वाले सरगनाओं पर आज तक पुलिस भी हाथ डालने से कतराती रही है। दो जनपदों की सीमा व नदी क्षेत्र होने से जब भी गिरोह की घेरेबंदी ग्रामीण करते हैं तब-तब नदी के रास्ते वह भागने में सफल हो जाते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बरामद बाइक भी चौरी क्षेत्र की ही है। बाइक का नंबर वाराणसी जनपद का है। पुलिस का शिकंजा कसा तो मामला अपनेआप साफ हो जाएगा और चोरी हो रहे पशुओं का खुलासा भी हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें