फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूबा सफल न होने पर भाग रहे दो युवकों को पड़ लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के ककराही स्थित मंडी परिषद में रविवार देर शाम लूटपाट की नीयत से पहुंचे बाइक सवार युवकों ने विपणन केंद्र पर तैनात कर्मियों और पल्लेदारों पर हमला कर दिया। विरोध के चलते मंसूबा पूरा नहीं होने पर वह धमकी देते हुए भागने लगे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उनमें से दो युवकों को पकड़ लिया। लेकिन, वहां पहुंचे कुछ रसूखदार लोगों ने उन्हें छुड़ा लिया।
विज्ञापन

विपणन अधिकारी वर्मा सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा कि रविवार शाम सात बजे बाइक सवार 10 युवकों ने विपणन केंद्र पर पहुंचकर कर्मचारी और मजदूरों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ किसान पहुंच गए तो बाइक सवार युवक भागने लगे। गिरोह में शामिल दो युवकों को कर्मचारियों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। विपणन निरीक्षक वर्मा सिंह ने युवकों को नगर का ही निवासी बताया, जिन्हें बाद में परिवार के लोगों ने धौंस देकर मुक्त करा लिया। एक युवक की पहचान अभोली ब्लॉक के एक गांव के कोटेदार के पुत्र के रूप में की गई। घटना की जानकारी विपणन अधिकारी ने गोपीगंज पुलिस को दी। विपणन निरीक्षक ने इस घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी को भी दी है। अधिकारियों के निर्देश पर विपणन निरीक्षक ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें