फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। बाइक चोरी गिरोह में सक्रिय पांच हजार का इनामी बदमाश शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही पर छह चोरी के वाहन बरामद किए गए। गोपीगंज कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि चोरों का यह गैंग बेहद शातिर है। पकड़े गए आरोपी पर पांच हजार का इनाम रखा गया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने बताया कि एसपी राम बदन सिंह के निर्देश पर वाहन चोरी गैंग की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने झिलिया पुल के पास छापेमारी कर चार साल से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी शातिर वाहन चोर आलोक पासी पुत्र जानकी प्रसाद निवासी उतरांव प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देते। सभी प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर में बस स्टैंड, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर घूमते। जिन वाहनों का लॉक पुराना होता उसमें मास्टर चाभी ल गाकर उठा ले जाते। चोरी वाहनों को सस्ते दामों पर दूसरे जिलों में बेच दिया जाता। 2016 में अपने साथी आदर्श के साथ गोपीगंज में वाहन चोरी करते समय गलती से आदर्श पुलिस के हाथ लग गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी उप निरीक्षक अजय सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, सचिन झा, अभिषेक मिश्रा, संदीप शर्मा, सर्वेश राय, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, अजय सिंह यादव, सुभाष सिंह, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय, उप निरीक्षक अजीत कुमार, राम नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें