फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई/महाराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तियुरी के परिसर में स्थापित चबूतरे पर आंबेडकर प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने बुधवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह आसपास की दलित बस्ती के लोग उग्र हो गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी प्रतिमा लगवा कर हालात संभाला। गांव में तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

तियुरी प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक चबूतरे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई है। बृहस्पतिवार को सुबह जब गांव के लोग वहां पहुंचे तो आंबेडकर प्रतिमा टूटी हुई पड़ी थी। यह देख कर लोगों का रोष भड़क गया। जानकारी मिलने के बाद औराई कोतवाल मनोज पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया। लोग नई प्रतिमा स्थापित करने की बात पर राजी हुए। इस पर कोतवाल ने सिपाहियों को भेजकर दूसरी आंबेडकर प्रतिमा मंगवाई और उसे तुरंत स्थापित किया गया। साथ ही मूर्ति तोड़ने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई। हालात की नजाकत को देखते हुए मौके पर पुलिस लगा दी गई। गांव में चर्चा है कि कुछ दलित बस्ती के लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है। हो सकता है कि उन्हें आंबेडकर की मूर्ति अब अच्छी न लगती हो। जिस स्थल पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है, उससे तकरीबन 50 मीटर दूरी पर क्रिश्चियन समुदाय का एक भवन बना हुआ है। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें