बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन की ओर से आयोजित 12 वीं प्रो. आदिल जाफरी मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का उद्घाटन मैच रामायण हाॅस्पिटल मिर्जापुर और टारगेट स्पोर्ट्स पीडीडीयू नगर के बीच खेला गया। इसमें मिर्जापुर की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए टारगेट स्पोर्ट्स ने 25 ओवर में 120 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णा ने 30 , अंश यादव ने 20 और बैतूल ने 18 रन बनाए। रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर की तरफ से ओम और सुशांत ने दो दो विकेट लिए। वहीं नंदू ,अभिज्ञान और पवन ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर ने ओम के नाबाद 38, और प्रियंका और पवन के 20-20 रन के बदौलत छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टारगेट की तरफ से अनमोल ,कृष्ण ,और ऋषभ ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच ओम को दिया गया। अंपायरिंग हुसैन कुरैशी और इनामुद्दीन ने की। मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि समाजसेवी वसीम और उरुज हैदर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक अदिल रिजवी ने किया।