फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गोवंश को खिलाया गुड़, चना, परिसर में लगाए पौधे

विज्ञापन
बैदा ​स्थित वृहद गौशाला में पौधरोपण करते विधायक विपुल दूबे। स्रोत वन विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वन महोत्सव सप्ताह में शनिवार को ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे ने बैदा स्थित वृहद गोशाला परिसर में पौधरोपण किया। कहा वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। वन महोत्सव का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ों के महत्व से जोड़ना है। एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव अभियान चल रहा है। उन्होंने गोवंश को चना, गुड़ और हरा चारा खिलाया। उन्होंने गोशाला संचालक अमरेश त्रिपाठी से कहा कि गोवंश की सेवा करना पुण्य है। उनके चारे में कमी नहीं बरती जाए। इस दौरान 15 पौधे लगाए गए। इस मौके पर रेंजर सुरेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी रेंजर संतोष शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें