फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहाते समय गंगा में डूबे मौसेरे भाई, खोजने में जुटे गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज/कौलापुर। सेमराध गंगा घाट पर सोमवार को नहाते समय मौसेरे भाई गंगा में डूब गए। उनके साथ नहाने गए तीसरे युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कोईरौना पुलिस, एसडीआरएफ टीम व स्थानीय गोताखोर दोनों को खोजने में जुटे हैं। देर शाम तक पता नहीं चल सका है। गोपीगंज के धनीपुर जंगीगंज निवासी ऋषि विश्वकर्मा (20) दस दिन पहले बिहार से गांव आया था। सोमवार को वह अपनी मौसी के घर चेरापुर गया था। वहां से वह अपने मौसेरे भाई राहुल विश्वकर्मा (18) और गांव के ही रामकुमार विश्वकर्मा (20) के साथ गंगा में नहाने गया। गर्मी के कारण से गंगा छिछली हो गई हैं। इससे गहराई का अंदाजा नहीं लग सका। नहाने के दौरान ऋषि और राहुल गहरे पानी में चले गए। दोनों का डूबता देख उनके साथ गया रामकुमार घबरा गया।
वह भागकर घर आया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। घबराए परिजन घाट पर पहुंचे। घाट के किनारे बैग और कपड़े मिले। स्थानीय गोताखोरों की मदद से परिवार के लोग युवकों को ढूंढने में जुटे। इधर सूचना मिलने पर कोईरौना पुलिस भी पहुंच गई। तत्काल एसडीआरएफ की टीम को बुलाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोईरौना छोटक यादव ने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों को खोजा जा रहा है। गहराई ज्यादा होने के कारण टीम को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें