फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परिवार का विरोध कर पाया प्यार, घर से भागकर प्रेमी जोड़े ने रचाई थी शादी; रेलवे पटरी पर मिली दोनों की लाश

Sun, 19 May 2024 08:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi Crime News : भदोही जिले में ढाई महीने पहले घर से भागकर प्रेमी युगल ने शादी रचाई थी। दोनों कुछ दिन पहले ही घर आकर रह रहे थे। रविवार को दोनों का शव रेलवे लाइन पर मिला तो हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
भदोही में प्रेमी जोड़े का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक प्रेमी जोड़े का खौफनाक अंत हुआ। घरवालों से बगावत कर शादी करने वाले इस जोड़े की हस्यमय स्थिति में मौत हो गई। दोनों का शव रविवार को रेलवे लाइन के पास पाया गया। नव विवाहित जोड़े का शव मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। लड़का और लड़की दोनों के परिजनों का मानना है कि उन्होंने ट्रेन से कटकर जान दी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार जितेंद्र गौतम और ललिता की उम्र लगभग 21- 22 वर्ष थी। दोनों का घर भदोही नगर के जलालपुर दलित बस्ती में 100 मीटर की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ महीने पहले नजदीकियां आईं। इसकी जानकारी होने पर जब घरवालों ने शादी के लिए इनकार किया तो घर छोड़ कर भाग गए और दोनों ने विवाह कर लिया। 

विज्ञापन

लड़की के पिता ने बताया कि लगभग ढाई महीने पहले बिना किसी को कुछ बताए उनकी बेटी घर से भाग गई थी। यही बात जितेंद्र के परिजनों ने बताई। दोनों कुछ दिन बाहर रहने के बाद वापस घर लौट आए थे और बेरोकटोक साथ रह रहे थे। मोहल्ले में लोगों ने बताया कि शनिवार की रात ही दोनों कहीं चले गए थे, लेकिन कोई उनकी मंशा को भाप नहीं सका। 

इसके बाद रविवार को दोनों का शव पकरी में रेलवे लाइन के किनारे मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी लाल धर प्रसाद ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की वास्तविक जानकारी और कारण की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें