फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: बाजार रहे बंद, पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
बंदी के कारण ज्ञानपुर राजापार्क के समीप पसरा सन्नाटा। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण लागू 55 घंटे के बाजार बंदी का असर जिले में देखने को मिला। समाज के सभी वर्ग के लोगों ने समर्थन किया और घरों में कैद रहे। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज समेत अन्य बाजारों में दवा को छोड़कर अन्य दुकानों के शटर गिरे रहे। जिससे सड़कों पर इक्का-दुक्का बाइक सवार और मालवाहक ही दिखते। पुलिस ने लॉउडस्पीकर से बंदी की मुनादी भी कराई।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरण के कारण देश में 24 मार्च से 31 मई तक लॉकडाउन रहा। हालांकि पूरे अप्रैल भर सख्ती रही तो मई में जरूरी सुविधाओं के लिए छूट दी गई। एक जून से अनलॉक एक प्रभावी होने से कोरोना वारयस के संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। डेढ़ माह के अंदर स्थिति विकट होने पर सरकार ने 55 घंटे का पूर्ण बंदी प्रभावी कर दिया। शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार को भोर में पांच बजे तक बंदी प्रभावी रहेगा। शनिवार को सुबह से ही ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, चौरी, औराई, महराजगंज, सुरियावां, मोढ़ समेत अन्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ज्ञानपुर के राजा पार्क, शहीद स्मारक स्थल, पुरानी कलेक्ट्रेट समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जहां अक्सर भीड़ रहती थी वहां कोई नहीं दिखा। किराना, कपड़ा सहित अन्य दुकानें, संस्थान आदि पर ताले लटकते रहे। अस्पताल और मेडिकल की दुकानें ही खुली रहीं। 112 पुलिस टीम नगरों में चक्रमण करती रही।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, प्रदेश व्यापी बंदी के पहले दिन नगर में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने लाउडस्पीकर से बंदी की मुनादी कराई। हर वर्ग के लोग घरों में ही रहना बेहतर समझा। नगर में सीनियर सबइंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ,चौकी इंचार्ज दयाशंकर ओझा सहित अन्य पुलिसकर्मी भ्रमण करते रहे। भीड़ भाड़ वाले स्थल गल्ला मंडी में सन्नाटा दिखा। सदर मोहाल, अंजही मोहाल, खडहट्टी मोहाल, पश्चिम मोहाल, चुड़िहारी मोहाल में हर कोई बंदी का पालन करते दिखा। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, मोढ़ बाजार में बंदी पूरी तरह प्रभावी दिखा। ग्रामीण अंचलों के बाजार करियांव, डुडवा आदि भी बंद रही। उप निरीक्षक श्रीराम सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने चक्रमण किया। दुकानें बंद होने से लोग चाय-पान तक को तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें