फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक की मौत, 43 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है। एक सप्ताह के अंदर तीसरे संक्रमित की मौत हो गई। एक सहायक अध्यापिका और व्यापारी की पहले मौत हो चुकी है। बुधवार को आई रिपोर्ट में महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत 43 संक्रमित मिले। इससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 168 पहुंच गई है, हालांकि पांच संक्रमित स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

होली के बाद कालीन नगरी में कोरोना संक्रमितो के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर 125 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। पांच दिन पूर्व संक्रमित ज्ञानपुर से सटे लखनो निवासी एक युवक की बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को आई रिपोर्ट में 42 जिले के जबकि एक जौनपुर का युवक संक्रमित मिला। भदोही नगर में वृद्ध समेत पांच, उपरौठ में युवक, गोपीगंज के रैपुरी में युवक, ऊंज के अकोढ़ा में वृद्ध, झौंवा में युवक, सरैया में युवक, छपरिया में युवक, बारीपुर में दो किशोर, कोइरौना में बालिका, बेरवा पहाड़पुर में दो युवक, बिरनई में युवक, औराई सीएचसी की महिला स्वास्थ्यकर्मी, बैंक आफ बड़ौदा का एक कर्मचारी, कुरमैचा में किशोर, गोधना में युवक, बैरीबीसा में युवती, छनौरा और छतमी में युवक, डभका में युवक, जिला जेल का कर्मी, तिवारीपुर में दंपति, ज्ञानपुर के शांतिनिकेतन में युवक और युवती, ख्यौंखर में युवक, चकदीवान और जोगनिका में युवक जबकि गधौंना जौनपुर का युवक कोरोना संक्रमित मिले।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। तेजी से बढ़ते संक्रमण के बाद भी कोविड के गाइडलाइन का कहीं भी पालन नहीं हो रहा है। सार्वजनिक स्थल से लेकर दुकानों पर बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोविड के गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें