फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: पांच पॉजिटिव मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला कुछ धीमा हुआ है, लेकिन थमा नहीं है। सोमवार को फिर कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1919 हो गई है। हालांकि पांच मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के रोकथाम को लेकर सरकार भले ही गंभीर है, लेकिन आमजन इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन और मॉस्क लगाने में उदासीनता बरती जा रही है। जिससे शहर से लेकर गांव तक संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ा। स्थिति यह है कि छोटे जिले में भी संख्या दो हजार के करीब पहुंचने की ओर कदम बढ़ा चुका है। सोमवार को आई रिपोर्ट में पांच संक्रमित मिले। इसमें पिपरिस और लमलेशपुर में अधेड़ महिला, कटरा में अधेड़ युवक, बेरासपुर में अधेड़ और उगापुर में युवक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 61 हजार 354 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें 59 हजार 944 की रिपोर्ट आ चुकी है। करीब 57 हजार जांच में निगेटिव मिले और 1919 पॉजिटिव। एंटीजन कीट से हो रही जांच में काफी तेजी आई। पांच संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक 1796 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों के सापेक्ष एक्टिव केस की संख्या मात्र 86 है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। सभी होम आइसोलेशन में रहना पसंद करते हैं। गाइडलाइन का पालन कराते हुए उन्हें घर पर ही सुविधाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें