फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर कोरोना का ग्रहण, बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी भी समय वर्ष-2022 की हाईस्कूल और इंटर की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर सकता है, लेकिन अब तक प्रयोगात्मक परीक्षाओं का अता पता नहीं है। पूर्व मे देखा जाए तो वार्षिक परीक्षाओं के दो माह पूर्व ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न करा ली जाती थी, लेकिन इस बार कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की कोई तैयारी नहीं है जिसको लेकर परीक्षार्थियों में बेचैनी है। पहले जनवरी माह से ही प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो जाती थी।
विज्ञापन

नगर के विद्यालयों के शिक्षकों के पास भी वार्षिक और प्रयोगात्मक परीक्षाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन तिथि किसी भी समय आ सकती है यह सोचकर लोग तैयारियों में लगे हैं। दसवीं के छात्रों को विज्ञान, गृह विज्ञान तथा बारहवीं के छात्रों को भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के अलावा भुगोल में प्रयोगात्मक परीक्षा देना आनिवार्य होता है। सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं 30 अंक की होती हैं। छात्रों का कहना है परीक्षा तिथि के बारे मे सोच सोच कर बेचैनी बढ़ रही है। फिलहाल विद्यालयों को प्री बोर्ड परीक्षाएं कराने के निर्देश मिले हैं जो कई विद्यालयों में 17 से 22 फरवरी तक होंगे। शिक्षक उसी की तैयारियों में लगे हैं। लेकिन छात्र सबसे अधिक प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर परेशान हैं। अभिभावकों का कहना है कि हर वर्ष वार्षिक परीक्षाओं के पहले ही कोरोना का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर सर्वाधिक असर पड़ा है। स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दिया जाता है लेकिन कितने लोगों के पास एंड्रायड मोबाइल है यह बड़ा सवाल है। नगर के अंबर नीम निवासी इरशाद अहमद कहते हैं कि इन दिनों इंटरनेट डाटा रिचार्ज कराने का जो खर्च है वह हर व्यक्ति के बस की बात नहीं है।
एमए समद इंटर कालेज भदोही के प्रधानाचार्य रियासत अली ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं और प्रयोगात्मक के बारे में कोई दिशानिर्देश नहीं मिला है। वर्तमान में हम लोग प्री बोर्ड की परीओं की तैयारी में लगे हैं जो 17 फरवरी से है। प्रयोगात्मक के लिए जैसा निर्देश मिलेगा वैसा किया जाएगा। वहीं सेवा सदन इंटर कॉलेज मोढ़ के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव ने कहा कि तमाम दिक्कतों के बाद भी हम लोगों ने चाहे आन लाईन अथवा आफलाईन हम लोगों ने कोर्स पूरा करने का प्रयास किया है। अभी समय है बचा कोर्स पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें