फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तार से सटा कंटेनर, टायर धू-धू कर जला

विज्ञापन
मोढ़ के बरमोहनी में हाईटेंशन करंट से कंटेनर के टायर में लगी आग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मोढ़। बरमोहनी ब्रह्मबाबा तिराहे पर रविवार को दोपहर में हाईटेंशन तार से सटने से कपड़े के गट्ठर लदे कंटेनर के टायर में आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम एवं ग्रामीणों के प्रयास से आग को समय रहते बुझा लिया गया। इससे कपड़े नहीं जले। चालक कंटेनर से कूदकर भाग गया।
विज्ञापन

सियरहां गांव निवासी राम कुमार दूबे का कोलकाता में कारोबार है। उन्होंने वहां से कपड़े का गट्ठर लेकर लुधियाना जा रहे एक कंटेनर पर कुछ प्लाइवुड घर के लिए भेजा था। कंटेनर चालक रविवार को दोपहर ग्रामीण मार्ग पर कंटेनर लेकर जा रहा था। रास्ते में बरमोहनी तिराहे पर सड़क के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से सट गया। इससे कंटेनर के पिछले टायर ब्रष्ट होकर जलने लगे। यह देख चालक केबिन से कूदकर भाग गया। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर बिजली काटी गई। अग्निशमन विभाग की टीम एवं ग्रामीणों ने आग बुझा दिया। भदोही के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय के मुताबिक कंटेनर के इंजन की केबिन अलग होती है, जिससे चालक को नुकसान नहीं पहुंचा। वह कहां का रहने वाला है पता नहीं चल पा रहा है। विद्युत निगम के जेई संदीप सिंह ने बताया कि कंटेनर की ऊंचाई काफी अधिक थी। सामान भी ऊपर तक लदा था। ग्रामीण मार्गाें पर वह कंटेनर जाने लायक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें