फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मोबाइल पर लुभावने संदेशों को अनदेखा करें उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय समावेशन महा अभियान के तहत यूबीआई की ओर से मूंसीलाटपपुर में शुक्रवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। इसमें अधिक से अधिक पात्र खाता धारकों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने और खातों का केवाईसी कराने पर जोर दिया गया। मोबाइल फोन पर लुभावने संदेशों को अनदेखा करने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन, साइबर फ्रॉड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यूनियन बैंक प्रयागराज क्षेत्र प्रमुख शशिकांत प्रसाद ने ख्यौंखर की उर्मिला देवी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का दो लाख का चेक दिया। वित्तीय परामर्शदाता विनीत सिंह जी ने साइबर फ्राड विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन पर पैसे डबल करने या लाटरी जीतने जैसे लुभावने संदेशों को अनदेखा करिए। किसी फ्रॉड की दशा में सरकार द्वारा जारी 1930 नंबर पर शिकायत करिए। अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें