फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तारकोल नहीं मिलने से 10 दिन से 150 करोड़ से बनने वाली 37 सड़कों का निर्माण रुका

विज्ञापन
घरांव के पास अधूरा ज्ञानपुर- भदोही मार्ग। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अंतरराष्ट्रीय तनाव और कच्चे तेल की कमी के कारण तारकोल की कमी हो गई है। कम आपूर्ति और मांग अधिक होने के कारण तारकोल के दाम में दोगुना वृद्धि हुई है। इसका असर सड़क निर्माण पर पड़ा है। भदोही जिले में 10 दिन से 150 करोड़ से बनने वाली 37 सड़कों का काम बंद है। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में बीते ढाई महीने से 200 से अधिक सड़कों का निर्माण हो रहा है। छोटी सड़कों का निर्माण तो करीब-करीब पूर्ण हो चुका है। लंबी दूरी की सड़कें अभी भी निर्माणाधीन हैं। भुगतान के बावजूद समय पर तारकोल नहीं मिलने से सड़क निर्माण में देरी हो रही है। समय पर योजनाओं को पूर्ण करना कार्यदायी संस्थाओं के लिए अब चुनौती बन गया है। निर्माण सामग्री की लागत बढ़ने से भी कई कार्यदायी संस्थाओं ने काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन

7.50 लाख रुपये प्रति गाड़ी दाम में आई तेजी : लोक निर्माण विभाग के पंजीकृत ठेकेदार राजा शंकर तिवारी और राजेश यादव ने बताया कि तारकोल की आपूर्ति नहीं होने से निर्माण बंद है। युद्ध के कारण रिफाइनरी कंपनियों पर असर पड़ा है। देखा जाए तो 30 टन माल ढोने वाली गाड़ी के दाम में लगभग साढ़े सात लाख रुपये की वृद्धि हुई है। अग्रिम भुगतान देने के बाद भी तारकोल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें