फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अधिशासी अभियंता विद्युत सदर कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो ने अधिकारियों से कार्यप्रणाली में बदलाव लाने, मनमानी बिजली पर रोक लगाने, जर्जर तारों को अभियान चलाकर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पं.राजन दुबे ने चेतावनी दी कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर में 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे का रोस्टर निर्धारित कर बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया गया है, लेकिन संविदा लाइनमैन मनमाना कटौती करते हैं। एक दशक पूर्व लगे तार-खंभे बिजली का बढ़ा लोड नहीं झेल पा रहे हैं। हल्की हवा चलने व बूंदाबांदी शुरू होते ही कब और कहां तार टूट कर गिर जाएंगे, कुछ नहीं कहा जा सकता। कई साल से चल रही सौभाग्य योजना के नाम पर विभाग की तरफ से करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन घर-घर बिजली नहीं पहुंच सकी। आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ र्गइं और विभाग किसानों, गरीबों, मजदूरों के नाम पर मनमाना बिल भेज रहा है। किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं, जिनकी समस्या दूर करने वाला कोई नहीं है। प्रदर्शन में सुरेश मिश्रा, सत्येंद्र तिवारी, शिवम शुक्ला, आनंद कुमार, विनय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें