फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर एसडीएम ज्ञानपुर को ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र एसडीएम सदर जीपी यादव को सौंपकर प्रदेश में अपराध और अपराधियों को बढ़ावा दे रहे अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार में महिलाओं का न उत्पीड़न रुक पा रहा है न हत्या और दुष्कर्म। हाथरस, आजमगढ़, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, भदोही जैसे जिले भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। प्रतिदिन कोई न कोई जिला, गांव, नगर नहीं बच रहा होगा कि गैंगरेप की घटनाओं की शिकार होकर महिलाएं, युवतियां, किशोरियां मौत के मुंह में समा रही है और अधिकारी अपराधियों को बचाने का काम कर रहे हैं जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध में संलिप्त अधिकारियों को जब तक चिन्हित कर सरकार बर्खास्त नहीं कर देती है तब तक पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
हाथरस की घटना में डीएम ने जिस प्रकार से पीड़ित किशोरी के परिजनों को धमकी दी गई उससे अब यही साबित हो रहा है कि अधिकारी वर्ग भी सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और जनप्रतिनिधि तमाशा देख रहे हैं। भदोही जिले में कलातुलसी निवासी किशोरी खुशबू यादव हत्याकांड का अभी तक खुलासा न होना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रैपुरी और चकराजाराम-तिवारीपुर की घटना में निर्दोष लोगों को फंसाने वाली पुलिस की भी कार्यप्रणाली संदिग्ध है। हाथरस सहित भदोही जिले में हुई घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच होने पर ही राजफाश हो सकेगा। प्रदर्शन करने वाले में डा.नूसरत जहां, मनोज गौतम, अभिमन्यु यादव, जज लाल राय, संजय जायसवाल, संतोष पाल, राजेश्वर दुबे, अनिल कुमार, शिवकुमार, जितेंद्र यादव, रफीक, राजेश यादव, विजय कुमार गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें