फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व की बढ़ रही शिकायतों पर कमिश्नर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को औराई तहसील में पहुंचे मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र और डीआईजी आरके भारद्वाज अधिकारियों पर सख्त दिखे। राजस्व के बढ़ते मामलों को लेकर मंडलायुक्त अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिया कि टीम बनाकर एक सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण करें। समाधान दिवस पर औराई तहसील में आए 95 में तीन और ज्ञानपुर में 73 में पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की शिकायतों की सुनवाई के लिए औराई तहसील में अधिकारी शनिवार को सुबह 10 बजे तक पहुंच गए। अधिकारी अपने विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुन रहे थे। इसी बीच करीब 11.30 बजे मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र और डीआईजी आरके भारद्वाज भी पहुंच गए। शिकायतों की सुनवाई के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरे विभागों की शिकायतें कम हुई हैं, लेकिन राजस्व के मामलों में शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि लेखपाल और तहसीलदार अपने स्तर से काम में उदासीनता बरत रहे हैं। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को दलापुर, अछवर, रामपुर, गिर्दबड़गांव, खमरिया सहित 12 गावों में भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने बताया कि समाधान दिवस पर 95 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। ज्ञानपुर तहसील में एडीएम शैलेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां आए 73 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर पांच का निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें