फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ साहब...एक वर्ष से खड़े हैं वाहन,दुर्घटना से जा सकती है जान

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। थाना के अगल-बगल लगभग एक वर्ष से खड़े वाहन नहीं हटाए जा रहे हैं। वाहनों के न हटने से दुर्घटना के समय जान पर आफत आने की चिंता लोगों में बढ़ रही है।
विज्ञापन

राहगीरों ने बताया कि औराई कई पड़ोसी जिलों और गैर प्रांतों को जोड़ने वाला चौराहा है। यहां आकर ही यात्री दूरदराज की यात्रा शुरू करते हैं। ओवरलोडिंग, अतिक्रमण, रायल्टी न जमा करने वाले छोटे-बड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर पकड़ा जाता है। त्वरित कार्रवाई से से मुंह मोड़ने वाले चालक अपने वाहनों को छोड़कर चले जाते हैं और पुलिस उक्त वाहनों को लावारिस मानकर औराई-भदोही, मिर्जापुर-औराई, हाईवे के उत्तरी-दक्षिणी लेन स्थित सर्विसलेन पर खड़ा दिया गया है जो जर्जर स्थिति में पहुंच कर भी दुर्घटनाओं को बल दे रहे हैं। क्षेत्र के रंगलाल, आनंद कुमार, मंटू सिंह, नंदू आदि ने बताया कि आए दिन खनन, परिवहन विभाग के अधिकारी उसी स्थान पर खड़े होकर जांच शुरू देते हैं जहां एक वर्ष से वाहन खड़े हैं। ऐसी स्थिति में अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है तो स्थानीय लोग हलकान रहते हैं। गत दिनों विरोध की आवाज शुरू होने पर ओवरब्रिज के नीचे से कई जर्जर वाहनों को पुलिस हटाया लेकिन दुर्घटना को बढ़ाने वाले वाहन नहीं हटाए जा रहे हैं। सीओ औराई रामलखन मिश्रा ने कहा कि कई ऐसे वाहनों का मामला कोर्ट में होने से पुलिस नहीं हटा पा रही है। चुनाव की व्यस्तता दूर हो गई अब वाहनों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें