फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में सीओ ने दर्ज किया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को सीओ सदर ने बिछिया-बनकटखास गांव में हुए मारपीट के मामले की विवेचना शुरू कर दी। सीओ ने इस मामले में शनिवार को बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

विजय लक्ष्मी देवी ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि 30 सितंबर को मंदिर के पास कबड्डी प्रतियोगिता बिछिया और बनकटखास की टीम के बीच हो रही थी। उसी समय मैं अपने पुत्र आलोक कुमार (16) को बुलाने पहुंची तो बिछिया टीम में शामिल कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में आलोक, धीरज, अरविंद, विजय लक्ष्मी देवी को चोट आई। दूसरे पक्ष द्वारा धमकी दी गई कि पुलिस से शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। काफी उठापटक के बाद नामजद तहरीर पर ऊंज थाना पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया,लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। कार्रवाई न होने से पीड़ितों की मिल रही धमकी पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर सीओ सदर ने विवेचना शुरू हुई। मारपीट में घायलों का अभी तक मेडिकल तक नहीं कराया जा सका है। विवेचना में उलट-फेर होने पर एससी/एसटी आयोग, पुलिस महानिदेशक तक गुहार लगाई जाएगी। सीओ सदर एके सिंह ने कहा कि मामले में दोनों पक्ष के लोगों का बयान दर्ज कर लिया गया है। एक-दूसरे की तहरीर पर दोनों पक्ष के 10-10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें