फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ववर्ती सरकारों में सहकारिता लूट और अनियमितता का था केंद्र : जेपीएस राठौर

विज्ञापन
नारेपार समिति पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का स्वागत करते भाजपा के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सहकारिता को देश में एक नंबर पर पहुंचाना है। पहले की सरकारें सहकारिता को खोखला कर दिया था लेकिन अब भाजपा सरकार में सहकारिता में आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

उक्त बातें नारेपार में एम पैक्स सदस्यता महाअभियान के कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री जे पी एस राठौर ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में सहकारिता को एक नई गति मिली।
एक समय 18 लाख किसान दर दर भटक रहे ये, किसानों का 2100 करोड रुपए सहकारी बैंक में पड़े थे उसका भुगतान नहीं हो रहा था। केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर किसानों का पाईं पाईं चुकता किया। प्रदेश में 50 सहकारी बैंक में 16 बंद पड़े थे।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती सरकारों में लूट एवं अनियमितता थी। भाजपा की सरकार में पारदर्शिता लाई गई। हमने 7500 सहकारी समितियों के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख प्रत्येक समितियों को उपलब्ध कराया।
पैक्स सदस्यता अभियान में पिछले महीने 30 लाख नए सदस्य बनाए गए। इसके पहले सीतामढ़ी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष सुमन राय, प्रभारी ब्लाॅक मनोज मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें