फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ज्ञानपुर की हार्टअटैक से मौत, शोक में पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के ज्ञानपुर में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह(57) की बुधवार की रात हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में उनको अंतिम सलामी दी गई।
विज्ञापन

मूल रूप से आजमगढ़ के तरवां निवासी अशोक कुमार सिंह छह मार्च 2021 को प्रोन्नत होकर क्षेत्राधिकारी बने थे। 25 मार्च 2021 को जिले की ज्ञानपुर सर्किल की जिम्मेदारी मिली। कुछ माह पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। परिवार वालों ने उनका लखनऊ में उपचार भी कराया था। आराम होने पर उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। बुधवार को दिन में रोज की तरह ड्यूटी भी की। रात में खाना खाकर सोने गए तभी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। उनके आवास पर तैनात गार्ड ने अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे दो बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैँ। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती संग अन्य पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें