फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में सुस्ती दिखाने वाले प्रभारियों पर होगी कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। गेहूं खरीद को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम आर्यका अखौरी ने समीक्षा कर कहा कि अब तक 38 क्रय केंद्रों पर हुई गेहूं की खरीद काफी कम है। खरीद में सुस्ती दिखाने वाले केंद्र प्रभारियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खरीद लक्ष्य बढ़ाने का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि जिस गांव में निजी संस्थाएं अधिक मूल्य देकर किसानों से खरीद करा रही हैं, वहां के प्रधान और कोटेदारों से संपर्क साध कर मोबाइल टीमें समर्थन मूल्य पर गेहूं की तौल पंचायत भवनों में करेंगी। निजी संस्थाओं को बढ़ावा देने वाले बिचौलियों और दलालों को चिह्नित कर कार्रवाई के दायरे में लाया जाए, जिससे किसानों की उपज क्रय केंद्रों तक पहुंच सके। बिचौलियों की शिकायत मिलने पर केंद्र प्रभारी जिम्मेदार माने जाएंगे। क्रय केंद्रों में फ्लैक्स, बैनर पर केंद्र प्रभारी का नाम समेत अधिकारियों के मोबाइल नंबर अंकित होने से किसानों की किसी भी समस्या का निदान कराया जा सकता है। इस मौके पर प्रभारी एडीएम अनिल कुमार सिंह, एसडीएम योगेंद्र कुमार, लालबाबू दुबे, विजय साहू, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, डीएसओ सीमा सिंह, डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह, एसके पांडेय, एसबी सिंह आदि रहे।
भुगतान न करने वालों के खिलाफ दर्ज कराए एफआईआर
ज्ञानपुर। गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक में डीएम आर्यका अखौरी ने सीएमआर और धान खरीद का भुगतान न करने वालों पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान न करने वालों के खिलाफ अविलंब एफआईआर दर्ज कराई जाए। सहकारी समिति बरवां में तैनात सचिव संतोष शुक्ला 1.28 करोड़ गबन के आरोप में दो सप्ताह पूर्व ही गिरफ्तार हो चुके हैं और आरोपी सचिव से रिकवरी की आरसी भी वाराणसी प्रशासन को जारी कर दी गई है। मिलर्स के यहां अभी तक 4500 एमटी सीएमआर गोदामों में नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें