फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीएमओ से बंद कमरे में चार घंटे तक पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। सीएमओ डॉ. एसके चक पर कन्या भ्रूण हत्या करने वालों के साथ सांठगांठ के आरोपों की जांच के लिए शनिवार को एडी स्वास्थ्य डॉ. शोभना दुबे पहुंचीं। उन्होंने बंद कमरे में चार घंटे तक सीएमओ से सवाल-जवाब किए। इसके बाद जिला अस्पताल में सीएमएस दफ्तर में एसीएमओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव से भी पूछताछ की। इसके बाद वह अपनी जांच रिपोर्ट शासन को साैंपेंगी।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. एसके चक और एसीएमओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव के बीच कई दिनों से तनातनी चल रही है। पांच नवंबर को एसीएमओ ने वीडियो जारी कर सीएमओ पर जानबूझकर प्रताड़ित करने और छुट्टी रद्द करने का आरोप लगाया था। इस पर सीएमओ ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि अनुशासनहीनता पर डीटीओ पर पहले कार्रवाई की गई थी। इसलिए वह अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद एसीएमओ ने दो वीडियो जारी कर सीएमओ पर आरोप लगाए। इसी बीच एसीएमओ ने सीएमओ पर कन्या भ्रूण हत्या करने वालों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया तो मामला तूल पकड़ लिया।

एक ही विभाग के दो अधिकारियों के बीच तनातनी का मामला शासन तक पहुंच गया। इसका संज्ञान में लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए। सीएमओ पर लगे आरोपों के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सुमन के आदेश पर एडी स्वास्थ्य शोभना दुबे जांच करने पहुंचीं। सुबह 10.30 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचीं एडी स्वास्थ्य ने बंद कमरे में सीएमओ से 2.30 बजे तक पूछताछ की। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचीं और एसीएमओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव से सीएमएस के कमरे में डेढ़ घंटे तक सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन






वर्जन



स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश पर जांच करने पहुंची थी। दोनों अधिकारियों से बातचीत की गई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। - शोभना दुबे, एडी स्वास्थ्य, विध्यांचल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें