फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दूकान में लगी आग, हजारों का सामान जला 

Wed, 16 Mar 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
जली हुई कपड़े की दूकान
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर बाजार में सोमवार की रात अबूझ हाल में एक कपड़े की दूकान में आग लग गई। इससे दूकान में रखा हजारों का कपड़ा जलकर राख हो गया। आग लगने की खबर लगने पर दूकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन

शिवरामपुर गांव निवासी राहुल की दूलहीपुर में कपड़े की दूकान है। प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात वह दूकान बंद कर घर चला गया। देर रात दूकान में अबूझ हाल में आग लग गई। आग की लपटें जब दूकान से बाहर निकलने लगीं तो आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। नागरिकों ने दूकानदार को फोन कर घटना से अवगत कराया। दूकानदार आनन-फानन में वहां पहुंचकर दूकान का शटर खोला और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग को बुझाया, लेकिन तब तक हजारों के कपड़े जलकर राख हो गए थे। पीड़ित के मुताबिक 70 हजार से एक लाख का नुकसान हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। 
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, इलाके के लालापुर जखांव निवासी गया प्रसाद बिंद के गेहूं के खेत में मंगलवार को दोपहर हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से आग लग गई। इससे हजारों रुपये मूल्य की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। आए दिन वह टूटकर गिरते रहते हैं। पूर्व में भी तार के टूट कर गिरने से अगलगी की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब जर्जर तार को बदलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें