फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पाद शुल्क के खिलाफ की भूख हड़ताल

Wed, 16 Mar 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
बाइक जुलूस निकालते सराफा कारोबारी
विज्ञापन
 स्वर्ण आभूषणों पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने के खिलाफ सराफा कारोबारियों का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया। गोपीगंज के व्यापारियों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल कर विरोध जताया तो सुरियावां के व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जब तक कानून वापस नहीं होगा उनका विरोध जारी रहेेगा। 
विज्ञापन

गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, एक्साइज ड्यूटी समेत अन्य कानून के खिलाफ चल रहे सराफा व्यापारियों की बेमियादी हड़ताल के क्रम में मंगलवार को स्वर्णकार समाज सेवा समिति के नेतृत्व में आभूषण व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर नगर में जुलूस निकाला। जुलुस में केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।  इसके  बाद समाज के अध्यक्ष राम रक्षा सेठ के नेतृत्व में नगर के बाबा बड़े शिव परिसर में भूख हड़ताल की गई। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोग सदियों से अपनी मेहनत हुनर के जरिए जेवर बनाने का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते चले आ रहे हैं। समाज के लोग भारत के प्रगति के लिए योगदान भी दे रहे हैं ऐसे में केंद्र सरकार का निर्णय एकदम निंदनीय है। बृजलाल सेठ ने कहा कि सरकार एक्साइज ड्यूटी लागू कर सराफा व्यवसायियों के शोषण के लिए जो कदम उठाई है, वह घातक होगा। अरुण सोनी ने कहा कि सराफा कारोबारियों का शोषण अधिकारी से लेकर अपराधी पहले से करते चले आ रहे हैं, अब सरकार ने इन नियमों का लागू कर समाज को बर्बाद करने का काम कर रही है। इस मौके पर रमाकांत गुप्ता, प्रकाश चंद्र, बनारसी सेठ, सुनील सेठ, राजेश, वीरेंद्र सेठ, दिनेश गुप्ता, सुभाष सेठ, जितेंद्र गुप्ता, घनश्यामदास गुप्ता, मिंकू उमर सहित कई लोग रहे। 
सुरियावां संवाददाता के अनुसार, जिला सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को नगर के व्यापारियों ने दूकानें बंद करने के बाद बाइक जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा और महामंत्री गोरखनाथ उमर वैश्य के नेतृत्व में नगर भ्रमण करने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर गोरखनाथ, पीसी वर्मा, दिनेश, सुरेश, विकास, राजेंद्र प्रसाद, उमाशंकर, विजय गुप्ता, विनय, मुन्ना, सुरेंद्र, भगौती प्रसाद, नीरज, महेश बरनवाल, अनिल वर्मा, विनोद वर्मा, अभिषेक वर्मा, घनश्याम, संतोष, बलई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें