। औराई ब्लॉक के डेहरियां ताल से चकापुर, महराजगंज माइनर की सफाई का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। माइनर की सफाई के लिए तीन लाख रुपये का बजट मिला है। तीन किलोमीटर लंबी माइनर जलकुंभी, बेहा, करेमुआ से पट गया है। कई स्थानों पर मृत मवेशी भी नहर में फेंके गए थे।
नहर विभाग के जेई परमेश्वर गुप्ता ने बताया कि नहर की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोग मृत मवेशी को नहर में फेंक देते हैं, जो महराजगंज बाजार में बनी पुलिया के पास फंस जाते हैं। सड़ने के बाद उससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के परेशान होते हैं। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना रहता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि मृत मवेशी को जमीन में दफनाएं। नहर करेमुआ, जलकुंभी, बेहया आदि से पटा पड़ा है।
इससे पानी का बहाव बाधित होता है। सफाई होने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। माइनर की सफाई के लिए तीन लाख रुपये का बजट मिला है।