फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली MLA विजय मिश्र की नहीं कम हो रही मुश्किलें, पट्टे की जमीन की प्रशासन ने कराई पैमाइश

Thu, 20 Aug 2020 08:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के लिए आए विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाहुबली विधायक विजय मिश्र के पट्टे की जमीन पर भारी मात्रा में बालू डंप कराने की शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने जमीन की पैमाइश कराई। ज्ञानपुर के नायब तहसीलदार अंजनी कुमार ने कानून-गो और लेखपाल को लेकर जमीन की नापजोख की। बताया गया कि 31 लोगों को जमीन पट्टा की गई है, जिनमें से आठ लोगों ने अब तक कब्जा नहीं लिया है। 

विज्ञापन


 

विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में न्यायिक हिरासत में चित्रकूट जेल में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के धनापुर गांव स्थित विधायक के हॉट मिक्स प्लांट के पास पट्टे की जमीन की बुधवार को राजस्व विभाग ने पैमाइश की।

विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस बल के साथ धनापुर पहुंची राजस्व टीम में नायब तहसीलदार अंजनी कुमार, लेखपाल अमरेश पांडेय, रमाशंकर लाल शामिल थे। टीम ने जैसे ही पैमाइश शुरू की, गहमागहमी बढ़ गई। अधिकारियों के मुताबिक जिस स्थान पर विधायक का हॉट मिक्स प्लांट लगा है, वहां स्थित 18 बीघा आठ बिस्वा जमीन में कुल 31 लोगों को पट्टा आवंटन किया गया है, जिसमें अभी तक आठ लोग कब्जा नहीं पा सके हैं।

विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
कब्जा न पाने वालों में श्रीनाथ, श्यामलाल, भुटाऊ देवी, मुन्नीलाल विश्वकर्मा, जाहिल गौतम, बिट्टन देवी, तौलन शामिल हैं। नायब तहसीलदार ने बताया कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। 

 
विज्ञापन

विधायक विजय मिश्र की बेटी। - फोटो : अमर उजाला

पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार को कुत्ते ने काटा

बाहुबली विधायक विजय मिश्र के हॉट मिक्स प्लांट की जमीन पर हो रही पैमाइश के दौरान उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब नायब तहसीलदार अंजनी कुमार को एक पागल कुत्ते ने दौड़ाकर काट लिया। इसके बाद इलाज की खातिर वह वहां से चले आए। टीम में शामिल अन्य कर्मचारियों ने पैमाइश का कार्य जारी रखा। दोपहर बाद पैमाइश पूरी कर वे लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें