इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन सुबह होते-होते दोनों को छोड़ दिया। इसी बीच बुधवार सुबह वरुणा नदी में किशोरी का शव बरामद हुआ। चेहरा जला हुआ था और कपड़े अस्त - व्यस्त थे। शव फूल जाने के चलते यह नहीं पता चल पाया कि हत्या कैसे की गई।
भदोही के पुलिस अधीक्षक रामबदन ने कहा कि किशोरी की हत्या कर लाश नदी में फेंकी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म के बारे में कुछ कहा जा सकता है। घटना के आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।