फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालरों से जगमगाए गिरजाघर

Thu, 25 Dec 2014 01:29 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/चौरी। ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस को लेकर बाजार की रंगत बदली नजर आयी। नगर के गिफ्ट शाप एवं बेकरी की दुकानों पर केक खरीदने वालों की भीड़ दिख् रही थी।
विज्ञापन


क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गोपीगंज नगर स्थित प्रमुख गिरजाघर रंग-बिरंगे झालरों से सजकर तैयार था। प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव के रूप में 25 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष की भांति क्रिसमस का पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा। 


सीएलआई चर्च गोपीगंज में क्रिसमस के कलिसिया के लोगों ने ईशू के जन्मदिवस पर प्रार्थना के साथ मनाया।  सुबह पास्टर आईवल मसीह सुबह चर्च पर ईसा मसीह एवं धर्म पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर बच्चे, बूढे़, स्त्री, पुरुष सभी मिलकर कैरल्स गाएंगे। क्रिसमस पर लोगों ने क्रिसमस ट्री, सांता इन स्लेज, जिंगल बेल्स की धुन पर लोगों ने उपहारों की भी खरीददारी की।
 क्रिसमस पर बाजार में विभिन्न स्वाद एवं डिजाइनों वाले केक भी लोगों को भा रहे हेैं, जिनमें   वनीला एसेंस व चाकलेट केक की मांग सबसे अधिक रही।


चौरी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के सहज जनसेवा केंद्र चौरी बाजार एवं बहुतराखुर्द गांव में क्रिसमस की पूर्व संख्या पर   काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने जुटकर प्रभु ईसा मसीह     का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केक काटा तथा एक दूसरे को खिलाकर क्रिसमस की   बधाई दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें