फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाले में हाथ देख चीख पड़े बच्चे, एक दिन पहले लापता युवक और बाइक बरामद; पुलिस ने जताई इस बात की आशंका

Sat, 13 Sep 2025 08:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

यूपी के ऊंज जिले में युवक की लाश और उसकी बाइक नाले में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, वह एक दिन पहले किसी काम से स्थानीय बाजार के लिए निकला था।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: ऊंज जनपद के प्रयागराज की सीमा के पास भींटी बाजार के पास स्थित नाले में गिरने से थाना क्षेत्र कुरमैचा गांव निवासी रामकैलाश भुजा (45) की मौत हो गई। वे शुक्रवार की देर शाम भींटी बाजार में सामान लेने गए थे। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह वे बाइक समेत नाले में डुबे मिले।

विज्ञापन


ऊंज थाना क्षेत्र के कुरमैचा गांव निवासी रामकैलाश भुजा के बड़े पिता व भाई सूरत रहते हैं। वह घर पर ही रहकर मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि वे शुक्रवार की देर शाम वह जनपद की सीमा के पास प्रयागराज के भींटी बाजार में कुछ सामान लेने गया हुआ था। 

इस बीच, अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत बाजार के बड़े नाले में गिर गया और उसी में उसकी मौत हो गई। इधर, परिजन परेशान थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की। शनिवार की सुबह छह बजे कुछ बच्चे खेलते-खेलते नाले की तरफ गए तो बाइक का कुछ हिस्सा और उसका एक हाथ दिख रहा था। जिसके बाद बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें नाले से निकाला गया। प्रयागराज पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कैलाश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कैलाश को तीन बच्चे है। मृतक का अंतिम संस्कार कंलिजरा घाट किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें