फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई में देश को झोंका : अजय राय

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है। जनता आज बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो जनता को न्याय दिला सकती है। वह बृहस्पतिवार की रात मछलीशहर स्थित चुंगी चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव पंकज सोनकर ने कहा कि अजय राय के स्वागत में भीड़ इस बात का प्रतीक है कि जनता अब कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजर से देख रही है। जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में डटे हैं और आने वाले चुनाव में भाजपा की तानाशाही नीतियों को हर हाल में उखाड़ फेंकेंगे। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान, राकेश सिंह, रेखा सिंह, राकेश मिश्रा, शाहनवाज मंजूर, विनय तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें