फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: मुख्य आरक्षी की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत

Wed, 08 Dec 2021 11:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

भदोही के जिला जेल से कुछ बंदियों को न्यायालय पेशी पर ले जाने के लिए पहुंचे एक मुख्य आरक्षी की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। वह बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकिया गांव का निवासी था।

विज्ञापन


शैलेंद्र सिंह(32) की तैनाती ज्ञानपुर में ही थी। हर दिन की तरह बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे जिला जेल पहुंचे और बंदियों को पेशी पर ले जाने के लिए बाहर निकाल रहे थे। तभी अचानक तबीयत बिगड़ी और तड़पने लगे। देखते ही देखते वहीं जमीन पर बैठ गए।

जब तक साथी सिपाही कुछ समझ पाते तब तक लेट गए। आनन-फानन महाराज चेत सिंह जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ एके सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें