फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छेना व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात औराई फ्लाईओवर के समीप हुए सड़क हादसे में छेना व्यापारी प्रमोद कुमार यादव (33) निवासी बरैनी-मिर्जापुर की मौत हो गई। प्रमोद के भाई विनोद कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सहालग का दौर शुरू हो जाने से इन दिनों छेना, खोवा, दूध, दही की मांग भी बढ़ गई है। परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह प्रमोद कुमार यादव बाइक से छेना पहुंचाने जंगीगंज बाजार गए थे। लौटते समय वे जैसे ही औराई फ्लाईओवर के पास पहुंचे, किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक समेत गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सूचना पर पहुंची पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने कहा कि प्रमोद के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें