भदोही। भदोही के उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया। अब वे औराई के एसडीएम होंगे। औराई एसडीएम चंद्रशेखर राम को ज्ञानपुर एसडीएम बनाकर भेज दिया गया है, जबकि ज्ञानपुर एएसडीएम योगेंद्र कुमार भदोही तहसील के एसडीएम बनाकर भेजे गए हैं।
ज्ञानपुर एसडीएम ज्ञानप्रकाश को फिर से भदोही का प्रभार दिया गया। उन्होंने तहसील पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील का निरीक्षण भी किया। कहा शासन की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि तहसील आनेवाले हर फरियादी की समस्याओं का त्वरित निदान कर करने का हरसंभव प्रयास होगा।